हाथों में तिरंगा, जुबां पर वंदे मातरम्… धारी-रामगढ़ में दिखा देशभक्ति का जोश।

हाथों में तिरंगा, जुबां पर वंदे मातरम्… धारी-रामगढ़ में दिखा देशभक्ति का जोश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

धारी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में धारी और रामगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में धारी ब्लॉक के लेटीबुंगा से भटेलिया तक भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  *नैनीताल पुलिस का गुड वर्क- ITI गैंग के बाद अब आई धानमिल गैंग की बारी एक हिरासत में, नैनीताल पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा* *छात्रसंघ चुनाव में अराजकता फैलाने वालों पर नैनीताल पुलिस की पैनी नजर*

 

 

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने राष्ट्रध्वज फहराकर किया। इसके बाद बाइक सवारों का काफिला हाथों में तिरंगा लेकर भटेलिया की ओर रवाना हुआ। पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा।

 

 

इस अवसर पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, गौरव और स्वतंत्रता का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से हर घर तिरंगा फहराने और राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने आयुर्वेद दिवस पर की धन्वन्तरि पूजा, बोले- हमारी समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग है आयुर्वेद

 

 

 

मंत्री कैड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र संघ चुनाव नामांकन पर नैनीताल पुलिस का कड़ा पहरा, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने संभाली सुरक्षा की कमान

रैली के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा देशहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा ने क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया।

karki
inder