परीक्षा में पारदर्शिता पर फोकस, पौड़ी पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान

परीक्षा में पारदर्शिता पर फोकस, पौड़ी पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

#NEET (UG)-2026 परीक्षा आज, पौड़ी पुलिस की कड़ी सुरक्षा में होंगे एग्जाम सेंटर

 

 

पौड़ी।
जनपद पौड़ी में रविवार को आयोजित होने वाली NEET (UG)-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए पौड़ी पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। परीक्षा से पहले पुलिस लाइन सभागार में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर पुलिस की अपराध समीक्षा गोष्ठी: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हुड़दंगियों और तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई!

 

 

 

अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार एवं NEET (UG)-2026 के नोडल अधिकारी मनोज कुमार ठाकुर ने सभी पुलिस कर्मियों को परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और गोपनीयता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जनपद के केंद्रीय विद्यालय पौड़ी और राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (QRT) भी अलर्ट मोड पर रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  *रामलीला के मंच से गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, हर घर तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश* *नैनीताल में SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की मजबूत पहल पर रामलीला, सेल्फी पॉइंट और लोकल टीवी चैनलों से जन-जन तक साइबर जागरूकता*

परीक्षा में पारदर्शिता पर फोकस, पौड़ी पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान

पुलिस अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के सुगम प्रवेश, यातायात व्यवस्था, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल, अव्यवस्था या सुरक्षा में लापरवाही को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 1.24 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क सुधारीकरण कार्य का किया शिलान्यास

परीक्षा में पारदर्शिता पर फोकस, पौड़ी पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान

पौड़ी पुलिस ने सभी ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश देते हुए परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली है।

karki
inder