उत्तराखंड नैनीताल सियासत

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Spread the love

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

 

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत विभिन्न सड़कों के निर्माण तथा सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं आदि के लिए कुल ₹ 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा हरूहीत मंदिर कढोली नगर पंचायत भिकियासैंण का सौन्दर्यीकरण एवं जीर्णाेद्धार किये जाने हेतु ₹ 93.36 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 56 लाख तथा विकासखण्ड द्वारीखाल के अर्न्तगत कठुड़ बड़ा, देवीखाल में स्थित माँ बाल कुँवारी माता मंदिर के सौन्दर्यकरण हेतु ₹ 72.67 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त ₹ 43.60 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी की प्रगति पथ यात्रा में दिखा उत्साह, शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

मुख्यमंत्री द्वारा श्रम न्यायालयों में ट्रांसजेण्डर, दिव्यांगजनों एवं महिलाओं हेतु पृथक शौचालय तथा अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए जनपद देहरादून, काशीपुर, एवं हरिद्वार हेतु कुल ₹ 1.41 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही पर्यटन विभाग हेतु जनपद अल्मोड़ा की रानीखेत विधानसभा के अर्न्तगत चालू वित्तीय वर्ष में कुल ₹ 1.50 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा नगर निगम कोटद्वार के अर्न्तगत एल०ई०डी स्ट्रीट लाइट की स्थापना के लिए कुल ₹ 4.96 करोड़ तथा जनपद नैनीताल के अर्न्तगत दीवानी न्यायालय, रामनगर में न्यायिक कर्मचारीगण हेतु टाईप तृतीय के भवन निर्माण हेतु ₹ 18.59 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मेला-2027 के अर्न्तगत मायापुर में फायर स्टेशन के लिए 50 बिस्तरों वाले बैरक के निर्माण किये जाने हेतु भारत सरकार द्वारा ₹ 4.17 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *50 वर्षों में पहली बार दिखा ऐसा चमत्कारिक और भव्य मेला मंदिर समिति ने राज्य सरकार, नैनीताल पुलिस और जिला प्रशासन को दिया सफलता का श्रेय* *पुलिस कप्तान डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की कार्यशैली की खुलकर प्रशंसा*

मुख्यमंत्री द्वारा रिंग फॅन्स्ड अकाउण्ट के अर्न्तगत शहरी विकास विभाग में पशु शव दाह गृह निर्माण हेतु नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम, रुद्रपुर, हरिद्वार, रूड़की व लीगेसी वेस्ट निस्तारण हेतु नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर, चम्बा, कर्णप्रयाग, बागेश्वर, नगर पंचायत सुल्तानपुर-आदमपुर, द्वाराहाट एवं कूडा वाहन एवं उपकरण क्रय किये जाने हेतु नगर पालिका परिषद नैनीताल, पुरोला, महुआखेडगंज, नगर पंचायत गूलरभोज एवं बनबसा में ₹ 48.58 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

 

 

 

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर मण्डल हेतु आपदा से छतिग्रस्त मुख्य व आन्तरिक मार्गों का नालियों सहित पुनः निर्माण किये जाने हेतु ₹ 7.76 करोड़, जनपद ऊधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के रूद्रपुर शहर में गाबा चौक से डी०डी० चौक तक मार्ग के चौडीकरण हेतु ₹ 13.73 करोड़ तथा जनपद रूदप्रयाग की विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड जखोली के अर्न्तगत छेनागाड बक्सीर मोटर मार्ग के अवशेष भाग के डामरीकरण हेतु ₹ 4.02 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम जाम से मिलेगी राहत, सांसद अजय भट्ट ने किया 37 करोड़ की बायपास सड़क का शुभारंभ

 

 

 

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अर्न्तगत जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र लालकुआं के विकासखण्ड हल्द्वानी में विजयपुर-पहाड़पानी पैदल मार्ग के सुधारीकरण हेतु ₹ 3.87 करोड़, जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में मौनपोखरी से हरेश्वर मंदिर तक सड़क के सुधारीकरण/डामरीकरण किये जाने हेतु ₹ 9.87 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जानें के साथ ही जनपद नैनीताल में राज्य योजना के अर्न्तगत विधानसभा रामनगर में राज्य मार्ग रामनगर-कालाढूंगी-हल्द्वानी-काठगोदाम-चोरगलिया-सितारगंज-बिजटी के किमी 06 से हनुमानधाम मंदिर मोटर मार्ग का सुदृढीकरण किये जाने हेतु ₹ 4.06 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।