उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

कैंचीधाम जाम से मिलेगी राहत, सांसद अजय भट्ट ने किया 37 करोड़ की बायपास सड़क का शुभारंभ

Spread the love

कैंचीधाम जाम से मिलेगी राहत, सांसद अजय भट्ट ने किया 37 करोड़ की बायपास सड़क का शुभारंभ

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने शुक्रवार को सैनिटोरियम-रातिघाट (कैंची) बायपास मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करते हुए वैलिब्रिज का फीता काटकर शुभारंभ किया। 19 किलोमीटर लंबे इस मोटर मार्ग के निर्माण के लिए शासन द्वारा 37 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि बायपास मार्ग के निर्माण से कैंचीधाम क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा, बागेश्वर, कर्णप्रयाग, पिथौरागढ़ सहित पर्वतीय क्षेत्रों से आने-जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही आपातकालीन सेवाओं के वाहनों का आवागमन भी सुगम होगा, जिससे मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  करणी सेना ने IMPCL निजीकरण के खिलाफ खोला मोर्चा, सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग

सांसद ने बताया कि सड़क के अधिकांश हिस्से का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और शेष भाग में डामरीकरण का कार्य किया जाना है। मानसून सीजन को देखते हुए मार्ग पर पोकलैंड और जेसीबी मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भूस्खलन या अन्य आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान सांसद ने 15 जून को आयोजित होने वाले श्री कैंचीधाम मेले की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने पार्किंग, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जिला प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से प्रशासन द्वारा जारी यातायात व्यवस्था का पालन करने एवं सहयोग करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं की समीक्षा बैठक की

 

 

 

इस दौरान विधायक सरिता आर्या, दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा, भावना मेहरा, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य, अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मसत्तू, अधिशासी अभियंता रत्नेश कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।