धोखाधड़ी और दुर्व्यवहार के आरोप: मंत्री कैड़ा ने पुलिस को दिए कड़े निर्देश।

Spread the love

धोखाधड़ी और दुर्व्यवहार के आरोप: मंत्री कैड़ा ने पुलिस को दिए कड़े निर्देश।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

भीमताल में कथित तौर पर पहचान छुपाकर युवतियों से धोखाधड़ी और दुर्व्यवहार के मामले पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में होम स्टे पर प्रशासन का शिकंजा, 3 पर ₹10 हजार का जुर्माना

मंत्री कैड़ा ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि इस प्रकार की घटनाएं क्षेत्र की शांति और सामाजिक सौहार्द के लिए गंभीर हैं। उन्होंने आरोपों का तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और पीड़िताओं को न्याय दिलाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने जलागम विभाग मे चल रहे विकाश कार्यों की करी समीक्षा बैठक अधिकारियो को दिये तय समय पर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड की सामाजिक एवं सांस्कृतिक मर्यादाओं के खिलाफ किसी भी तरह का कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने और कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी में शराब की खेप लेकर बेच रहा था आरोपी, पुलिस ने पीछा कर घर से दबोचा

प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

karki
inder