उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

एस0एस0पी0 नैनीताल ने सीएम हेल्पलाइन 1905 के माध्यम से शिकायतकर्ताओं से की वार्ता। *पुलिस कार्यवाही का लिया फीडबैक*

Spread the love

*एस0एस0पी0 नैनीताल ने सीएम हेल्पलाइन 1905 के माध्यम से शिकायतकर्ताओं से की वार्ता।

*पुलिस कार्यवाही का लिया फीडबैक*

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय द्वारा सीएम हेल्पलाइन 1905 में प्राप्त शिकायतों की लगातार समीक्षा कर सभी जनपद प्रभारियों को हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवम् शतप्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी से साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन की शिष्टाचार भेंट, भेंट कीं अपनी तीन साहित्यिक कृतियां

 

 

 

जिस क्रमानुसार आज *28 फरवरी 2025* को *श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल* द्वारा सीएम हेल्पलाइन 1905 में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में शिकायतकर्ताओं से पोर्टल के माध्यम से वार्ता की गई। वार्ता के दौरान एसएसपी नैनीताल द्वारा शिकायतकर्ताओं से उनकी शिकायत के संबंध में जानकारी ली गई तथा पुलिस की कार्रवाई का फीडबैक लिया। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही हेतु आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

एसएसपी द्वारा वार्ता के दौरान जनता को सीएम हेल्पलाइन के साथ ही अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का भी त्वरित समाधान करने हेतु आश्वस्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  यात्रियों से उत्तराखंड की संस्कृति, संस्कार और ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के प्रतिनिधि बनने का आह्वान

 

 

 

 

वर्ष 2024 में सीएम हेल्पलाइन में कुल 1425 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें सभी शिकायतों का निस्तारण किया गया। नैनीताल पुलिस द्वारा सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जा रहा है।