उत्तर प्रदेश क्राइम

पति ने पत्नी को हथौड़े से वार कर उतारा मौत के घाट, सूचना पर पहुंची पुलिस।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

उन्नाव जिले के इब्राहिमबाग मोहल्ले में झाड़-फूंक के शक में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले सिर पर हथौड़े से वार किया। इसके बाद चेहरे के बाईं ओर आंख के पास चाकू से कई वार किए। हत्या करने के बाद पति मौके से फरार हो गया।

मंगलवार सुबह मृतका के बेटे ने चारपाई पर खून से लथपथ मां का शव देखा। उसने तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर एएसपी और कोतवाल ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृतका के बेटे की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है।

 

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

जानकारी के अनुसार, इब्राहिम बाग मोहल्ले में रहने वाली किशन दुलारी (65) को पति नन्हकऊ प्रसाद ने सोमवार देर रात बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को मृतका के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। घटना के समय घर पर बड़ा बेटा रामगोपाल और छोटा बेटा आशीष कुमार थे।रामगोपाल घर के बाहर बरामदे में और आशीष घर के अंदर कमरे में सो रहा था। घटना के बाद हत्यारोपी पति ने आशीष के कमरे में बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। मंगलवार सुबह पांच बजे मृतका के दूसरे बेटे मनु लाल ने घर का दरवाजा खुला देखा।उसने अंदर जाकर देखा, तो आंगन में चारपाई पर किशन दुलारी का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। उसके पास में ही खून लगा हथौड़ा और ईट पड़ी हुई थी। उसने डायल 112 पर हत्या की सूचना दी। कोतवाल राजेश पाठक और चौकी इंचार्ज बृजमोहन सैनी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग में बड़ा हादसा टला, सड़क पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस।

 

 

इसके बाद में एसपी शशिशेखर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, मृतका के बेटे आशीष कुमार ने बताया कि वैसे तो माता-पिता में आए दिन विवाद होता रहता था। बताया कि पिता, मां पर झाड़-फूंक कराने का आरोप लगाकर हर रोज मारपीट करते थे।दो दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  *CM धामी के "ड्रग फ्री देवभूमि" मिशन के विजन को साकार करते SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी* *SOG-काठगोदाम पुलिस ने 1.85 करोड़ की स्मैक संग 2 तस्कर दबोचे* *नशे के कारोबारियो के लिए देवभूमि में कोई जगह नहीं" - SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी*

 

 

 

पिता ने मां को मार डालने की धमकी दी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही दूसरे नंबर के बेटे मुन्नू लाल की तहरीर पर हत्यारोपी पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।