उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

सीएम धामी ने बच्चों संग ली गंगा शपथ, कहा– जनभागीदारी से ही सफल होगा स्वच्छता अभियान

Spread the love

सीएम धामी ने बच्चों संग ली गंगा शपथ, कहा– जनभागीदारी से ही सफल होगा स्वच्छता अभियान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल, 28 सितंबर।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार, नैनीताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता एवं गंगा संरक्षण की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल हो सकता है जब इसमें जनभागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने आस-पास सफाई पर ध्यान दें और स्वच्छ उत्तराखंड के प्रयासों को गति दें। सीएम धामी ने कहा कि स्वच्छता हमारे स्वभाव और संस्कार का हिस्सा बने, इसके लिए समाज को जागरूक करना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  #जंगलों का जल्लाद कौन? पतरामपुर में साल के पेड़ों का सामूहिक कत्लेआम!" #हरे सोने की लूट से दहला जसपुर! तस्करों के आगे बेबस दिखा विभाग"

इससे पूर्व विद्यालय के बच्चों ने नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया।

इस मौके पर कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, नमामि गंगे कार्यक्रम उत्तराखंड के निदेशक विशाल मिश्रा, संचार विशेषज्ञ पूरन कापड़ी, सरस्वती विहार के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्यप्रकाश सहित अनेक अधिकारी और छात्र मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जनता की समस्याओं पर गंभीर दिखे सीएम धामी, अधिकारियों को लगाई समाधान की डेडलाइन