उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

लेखपाल संघ महामंत्री घिल्डियाल का बयान – पूजा रानी के खिलाफ कार्रवाई अनुचित

Spread the love

लेखपाल संघ महामंत्री घिल्डियाल का बयान – पूजा रानी के खिलाफ कार्रवाई अनुचित

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

लालकुआं सुसाइड प्रकरण को लेकर उत्तराखंड लेखपाल संघ का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत से मिला। संघ के प्रदेश महामंत्री तारा चन्द्र घिल्डियाल ने इस मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  बल्लूपुर चौक पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने थामा झाड़ू, ‘स्वेच्छा से स्वच्छता’ अभियान को दिया जनभागीदारी का संदेश

उन्होंने कहा कि राजस्व वाद की प्रक्रिया पूर्णतया न्यायिक प्रक्रिया है और यदि किसी पक्ष को संतोष नहीं होता तो अपील का प्रावधान है। पटवारी पूजा रानी को साजिशन फंसाने की कोशिश किए जाने पर लेखपाल संघ ने घोर आपत्ति दर्ज की।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए - मुख्यमंत्री

घिल्डियाल ने कहा, “राजस्व वाद न्यायिक प्रक्रिया है। इसमें असंतुष्ट होने पर अपील का अधिकार है। पटवारी पूजा रानी को साजिशन फंसाने की कोशिश की जा रही है, जिस पर संघ गहरी आपत्ति जताता है।”

संघ ने इस प्रकरण में दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की भी मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत निर्मित सड़कों के रख-रखाव के लिए संबंधित विभागों की एक समन्वय समिति गठित की जाए

प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, सुनीता लोहनी जोशी, लक्ष्मी नारायण यादव, अनीता पांडे, नैन्सी राणा, दीक्षा मेहता, हर्षिता अधिकारी, मीनाक्षी, गीता जोशी, अरुण वर्मा, चंद्रशेखर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।