साइबर अपराध से बचाव पर कार्यशाला: सेंट जोसेफ कॉलेज सड़वा नैनी में छात्रों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारियाँ

साइबर अपराध से बचाव पर कार्यशाला: सेंट जोसेफ कॉलेज सड़वा नैनी में छात्रों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारियाँ

ब्यूरो चीफ राजकुमार पांडे

 

प्रयागराज, नैनी – वर्तमान डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए, सेंट जोसेफ कॉलेज, सड़वा नैनी में एनसीसी (NCC) के छात्रों के लिए एक विशेष साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गंगानगर साइबर सेल प्रभारी उ0 नि0 श्री राहुल कुमार वर्मा और नगर ज़ोन साइबर क्राइम ऑफिसर श्री अनमोल कुमार सिंह ने छात्रों को साइबर अपराधों से बचने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यशाला में छात्रों को बताया गया कि कैसे फर्जी इन्वेस्टमेंट स्कीम, सोशल मीडिया फ्रॉड, और फर्जी ट्रेंडिंग इनफ्लुएंसर के जरिए युवाओं को टारगेट किया जा रहा है। विशेष रूप से छात्र वर्ग को ठगने के लिए “दोगुना पैसा”, “स्टॉक टिप्स”, “क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट”, और “ऑनलाइन ट्रेडिंग” जैसे झूठे लालच देकर स्कैमर्स उन्हें ग्रुप्स में जोड़ते हैं, नकली एप्स और फर्जी वेबसाइटों पर पैसा जमा कराते हैं और फिर उन्हें ब्लॉक कर देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित*

प्रभारी उ0नि0 राहुल कुमार वर्मा ने छात्रों को बताया कि आजकल सोशल मीडिया पर दिखने वाले हर प्रमोशन, स्कीम या लिंक पर भरोसा नहीं करना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति या ग्रुप ज्यादा मुनाफा देने का झांसा दे रहा है, तो वह अक्सर फ्रॉड हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में गूंजा सफलता का मंत्र, आयुक्त दीपक रावत ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास का संदेश

साइबर क्राइम ऑफिसर अनमोल कुमार सिंह ने छात्रों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल www.cybercrime.gov.in के माध्यम से शिकायत करने की विधि भी विस्तार से समझाई। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति साइबर फ्रॉड का शिकार होता है, तो अपनी शिकायत जरूर दर्ज कराए l

उन्होंने यह भी बताया कि साइबर सेल प्रयागराज के गंगानगर कार्यालय में नागरिक जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा, छात्रों को बताया गया कि वे अनजान लिंक पर क्लिक करने, अपने ओटीपी, बैंक डिटेल या पासवर्ड किसी से भी शेयर न करें।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर 42 कर्मचारियों को दिया गया आग्नेयास्त्र प्रशिक्षण

कार्यक्रम के अंत में एनसीसी अधिकारीगण ने दोनों अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। आज के समय में बच्चों को साइबर अपराध की बारीकियों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है।

छात्रों ने भी कार्यशाला में विशेष रुचि दिखाई और कई सवाल पूछे जिनके जवाब अधिकारियों द्वारा सरल और व्यवहारिक रूप में दिए गए।

इस अवसर पर एनसीसी के वरिष्ठ अधिकारीगण, विद्यालय के शिक्षकगण व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

karki
inder