उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

50 दिन से जारी महिलाओं का धरना, शराब दुकान बंदी के लिखित आदेश का इंतजार।

Spread the love

50 दिन से जारी महिलाओं का धरना, शराब दुकान बंदी के लिखित आदेश का इंतजार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर (नैनीताल)। पाटकोट रोड स्थित शराब की दुकान के खिलाफ महिलाओं का धरना सोमवार को 50वें दिन भी जारी रहा। महिलाओं का कहना है कि उत्तराखंड के आबकारी आयुक्त द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि जहां-जहां विरोध हो रहा है वहां शराब की दुकानें बंद की जाएंगी और उनके लाइसेंस निरस्त होंगे, लेकिन धरातल पर अभी तक इस आदेश की पुष्टि नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बारिश से तबाही: रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में तहसील घेराव, किसानों के लिए मुआवजे की मांग तेज

धरना दे रही महिलाओं — कविता, हेमा, पूनम, बबीता, मोहनी, अंजली, विमला, पूजा, गुड्डी, बच्चूली, भावना, रेनू, चंद्रा समेत दर्जनों महिलाओं ने बताया कि लिखित आदेश जारी हुए छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक निरस्त दुकानों की कोई सूची सार्वजनिक नहीं की गई है। उनका कहना है कि जब तक पाटकोट रोड की शराब की दुकान का नाम निरस्तीकरण सूची में नहीं आता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में गैस संकट गहराया, सिलेंडर न मिलने पर जनता में रोष—सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा

महिलाओं ने प्रशासन से अपील की है कि आंदोलन की गंभीरता को समझते हुए संबंधित आदेश की प्रति सार्वजनिक की जाए, ताकि उन्हें विश्वास हो सके कि उनकी मांग को गंभीरता से लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *आग की लपटें भले ही तेज थीं, लेकिन साहब के इरादे उससे भी ज्यादा फौलादी निकले* *मसीहा बने डॉ. मंजूनाथ टीसी: हाथ में फायर एक्सटिंग्विशर थामे जब खुद आग बुझाने उतरे जिले के कप्तान, 10 जिंदगी बचा लाये*