उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

पाटकोट में महिलाओं का धरना प्रदर्शन 21वें दिन भी जारी, कार्रवाई का इंतजार।

Spread the love

पाटकोट में महिलाओं का धरना प्रदर्शन 21वें दिन भी जारी, कार्रवाई का इंतजार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर (नैनीताल), 21 अप्रैल 2025
पाटकोट क्षेत्र में महिलाओं का धरना प्रदर्शन आज 21वें दिन में प्रवेश कर गया है। महिलाओं का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ वे लगातार आवाज उठा रही हैं, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड  की कई योजनाओं का शुभारंभ

स्थानीय लोगों का कहना है कि शान प्रसाद द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। वहीं, आबकारी निरीक्षक रामनगर की ओर से भी अब तक कोई मूवमेंट या औपचारिक जांच शुरू नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  सभी सरकारी विश्वविद्यालय बनाएंगे 5 साल की कार्ययोजना, 8-10 दिन में तैयार होंगे कॉलेजों के स्टेट लेवल रैंकिंग पैरामीटर

महिलाओं ने आरोप लगाया कि अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं और “ऊपर से आदेश नहीं है” कहकर कार्रवाई से बच रहे हैं। धरना स्थल पर महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एवरग्रीन सीनियर सेकैण्ड्री स्कूल बेरीपडाव में बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन।