उत्तराखंड देहरादून सियासत

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की बधाई

Spread the love

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की बधाई

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। रामनवमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं, उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम का व्यक्तित्व धैर्य, मर्यादा, त्याग, तपस्या, नैतिक आचरण, सदाचार व परोपकार से युक्त गुणों का उदाहरण प्रस्तुत करता है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: अवैध चापड़ के साथ युवक गिरफ्तार, रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम ने स्वयं ब्रह्मस्वरुप होते हुए भी  मानव रूप में हम सभी के कल्याण के लिए अवतार लिया तथा आदर्श व सद्चरित मनुष्य का जीवन कैसा होना चाहिए इसका उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने जीवन में आई तमाम कठिनाइयों का सामना जिस आदर्शता के साथ किया वह मानव समाज के लिए सदैव प्रेरणा देने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  ऐपन कला से लिखी सफलता की नई कहानी, मानसी कापड़ी बनीं युवा उद्यमी

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिये। राम नवमी का पावन पर्व हम सबके जीवन में सुख शांति व समृद्धि लाए इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक सभी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।