उत्तराखंड क्राइम रामनगर

नैनीताल पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान, अवैध शराब के साथ कई गिरफ्तार।

Spread the love

नैनीताल पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान, अवैध शराब के साथ कई गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद में होली और रमज़ान पर्व के मद्देनजर सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। इसी क्रम में जनपद भर में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

खनस्यूं पुलिस ने मैक्स वाहन से पकड़ी 18 पेटी शराब

दिनांक 11 मार्च 2025 को क्षेत्राधिकारी भवाली प्रमोद कुमार साह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खनस्यूं विजय पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त पूरन बरगली पुत्र पान सिंह बरगली निवासी ग्राम गलानी, थाना खनस्यूं को 18 पेटी अवैध देशी शराब व बीयर के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस की कार्रवाई: होटल में परोसी जा रही शराब, 5 पर चला चालान

 

 

 

 

 

अभियुक्त शराब तस्करी के लिए मैक्स वाहन (UK 04 TA 5475) का उपयोग कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया है।
*अभियुक्त पर थाना खनस्यूं में मुकदमा संख्या 3/25, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

 

कालाढूंगी पुलिस ने 98 पाउच कच्ची शराब के साथ 03 तस्कर पकड़े

सीओ रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कालाढूंगी पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों से 98 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

गुरमेल सिंह – पवलगड मार्ग, जंगल बैलपडाव से 32 पाउच अवैध शराब के साथ।
छिन्दा पुत्र देशराज – कनकपुर मैन रोड बैलपडाव से 30 पाउच कच्ची शराब के साथ।
बीरबल पुत्र दर्शन सिंह – ग्राम रतनपुर जंगल के किनारे बैलपडाव से 36 पाउच अवैध शराब के साथ।

थाना कालाढूंगी में मुकदमा संख्या 32/2025, 33/2025, 34/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

 

 

 

हल्द्वानी पुलिस ने 24 पाउच कच्ची शराब के साथ एक आरोपी पकड़ा

क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में टीपी नगर चौकी प्रभारी जगदीप नेगी व टीम ने चेकिंग के दौरान गैलेक्सी फार्म, पाइन सिटी मेन गेट के पास से रोहित सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी बेलबाबा मंदिर, हल्द्वानी को 24 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्त पर एफआईआर संख्या 80/25, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सरस आजीविका मेला 2025 अंतर्गत लोक कलाकारों द्वारा अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

 

 

 

पुलिस का बयान – नशे के कारोबारियों पर लगातार होगी कार्रवाई

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारी सीजन में माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस