पुलिस ने ट्रक से 150 किलो भुक्की समेत 5 तस्करों को किया गिरफ्तार ।

पुलिस ने ट्रक से 150 किलो भुक्की समेत 5 तस्करों को किया गिरफ्तार।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

 

“खन्ना क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण घटना का पता चला है। स्थानीय पुलिस ने अपनी कार्रवाई में निरंतर बढ़ोतरी की है। उन्होंने 150 किलो भुक्की के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास 80 हजार रुपये की ड्रग मनी भी पाई गई है। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।”

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

 

थाना सदर खन्ना पुलिस ने ट्रक सवार दो तस्करों समेत 5 तस्करों को 150 किलो भुक्की समेत गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से 80 हजार की ड्रग मनी और कार भी बरामद की गई है। तस्करों की पहचान लवदीप सिंह निवासी सोनीपत, सुरिंदर मलिक निवासी सोनीपत, लक्की निवासी दोराहा, रंजीत निवासी दोराहा और शिवम निवासी दोराहा के तौर पर हुई है। डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल ने बताया कि सदर थाना एसएचओ हरदीप सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी प्रिसटाइन माल के पास मौजूद थी तो इसी दौरान एक ट्रक को शक के आधार पर रोका गया।

यह भी पढ़ें 👉  *तीनपानी फ्लाईओवर हादसा: SSP मंजूनाथ टी.सी. का त्वरित एक्शन* *घटनास्थल पर पहुंचे SSP, पुलिस टीमों को दिए निर्देश, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल* *अभिभावकों व स्टूडेंट्स से अपील: नाबालिग को वाहन न दें, तेज रफ्तार से बचें, वाहन चलाते समय स्टंटबाजी न करें और हमेशा यातायात नियमों का पालन करें*

 

 

ट्रक सवार लवदीप सिंह और सुरिंदर मलिक को रोककर ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें से 150 किलो भुक्की बरामद हुई। दोनों से पूछताछ के बाद तीन अन्य तस्करों लक्की, रंजीत तथा शिवम को काबू किया गया। इनसे एक कार, 80 हजार ड्रग मनी भी मिली। डीएसपी ने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे कहां से किसके लिए भुक्की लाते थे तथा कितने समय से इस धंधे में संलिप्त थे। जिसमें खुलासे होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।