उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

“सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने वाला युवक गिरफ्तार, मुखानी पुलिस ने किया तमंचा और कारतूस बरामद

Spread the love

“सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने वाला युवक गिरफ्तार, मुखानी पुलिस ने किया तमंचा और कारतूस बरामद

सोशल मीडिया पर तमंचा लहराना युवक को पड़ा भारी, आया मुखानी पुलिस की गिरफ्त में, तमंचा व कारतूस के साथ हुई गिरफ्तारी

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा सोशल मीडिया में अवैध अस्लाह का प्रदर्शन करना एवं अवैध अस्लाह रखने वालों के विरुद्ध सभी थाना प्रभारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री पंकज जोशी थानाध्यक्ष मुखानी द्वारा

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर संयुक्त चिकित्सालय की बदहाली पर उठे सवाल, रिक्त पद भरने की मांग तेज

 

एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध अस्लाह का प्रदर्शन कर पोस्ट किए जाने पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए इसके कब्जे से अवैध तमंचा बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।
उक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में आर्म्स अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सभी सरकारी विश्वविद्यालय बनाएंगे 5 साल की कार्ययोजना, 8-10 दिन में तैयार होंगे कॉलेजों के स्टेट लेवल रैंकिंग पैरामीटर

 

गिरफ्तारी-
सूरज जोशी पुत्र गिरीश चन्द्र जोशी निवासी बच्चीनगर पो0 लामाचौड थाना मुखानी जिला नैनीताल उम्र -29 वर्ष

बरामदगी-
● एक अदद नाजायज तमंचा 12 बोर
● एक जिन्दा कारतूस 12 बोर
● एक खोखा कारतूस 12 बोर

यह भी पढ़ें 👉  मुखानी पुलिस की बड़ी सफलता, शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

पुलिस टीम-
1- उ0नि0 हरजीत सिंह
2- हे0का0 प्रेम तोमकियाल
3- का0 कुन्दन साही