उत्तराखंड क्राइम

गुलदार ने तीन वर्षीय बच्चे को बनाया अपना निवाला शव अगले दिन झाड़ियों में मिला

Spread the love

गुलदार ने तीन वर्षीय बच्चे को बनाया अपना निवाला शव अगले दिन झाड़ियों में मिला

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

श्रीनगर गढ़वाल,– श्रीनगर गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर के पास स्थित बॉयज हॉस्टल के समीप एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। शुक्रवार रात पौने नौ बजे के करीब एक गुलदार ने मां के सामने से तीन वर्षीय बच्चे को उठा लिया। बच्चे का शव शनिवार सुबह घर से लगभग 200 मीटर दूर झाड़ियों में पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार पहुँची जनता के द्वार: ‘जन-जन की सरकार’ कैम्पों में उमड़ा जनसैलाब

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डांग क्षेत्र से सटे सिंदरीगाड़ के पास झोपड़-पट्टी में रह रहे हरिद्वारी का पुत्र सूरज अपने घर के आंगन में खेल रहा था। अचानक पीछे से आए गुलदार ने हमला कर बच्चे को उठा लिया। बच्चे की मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने शोर मचाया, लेकिन गुलदार बच्चे को लेकर जंगल की ओर भाग गया। शोर सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हुए, लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद द्वारा विगत दिनों सम्पन्न कराये गए कार्यक्रमों गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई थी। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि, भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में दो अध्यापकों रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा तथा अंग्रेजी प्रवक्ता चेतन स्वरूप जी को सम्मानित किया गया एवं छात्रों में चेतन गोस्वामी तथा प्रशस्ति करगेती को सम्मानित किया गया। जबकि भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर सीनियर वर्ग में चेतन गोस्वामी, यशस्वी फुलेरिया एवं नमन अधिकारी तथा जूनियर वर्ग में सारा कुरैशी, मौ0 फरहान एवं अंश को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, चारु चन्द्र तिवारी, गौरव शर्मा, के0 के0 फुलेरा, नेहा गुप्ता, एवं भारत विकास परिषद के अंशुल अग्रवाल, अखिल मित्तल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

 

 

शनिवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे बच्चे का शव झाड़ियों में मिला। वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

 

 

मूल रूप से बरेली निवासी हरिद्वारी करीब तीन माह से अपने परिवार के साथ सिंदरीगाड़ में किराए की झोपड़ी में रह रहा था। इस हृदयविदारक घटना ने स्थानीय निवासियों में भय और आक्रोश पैदा कर दिया है। वे वन विभाग से गुलदार को पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और उसे पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने भी निवासियों को सतर्क रहने और बच्चों को अकेला न छोड़ने की सलाह दी है।