“चौकी के अंदर खेल रहे थे जुआ, एसएसपी नैनीताल के पीएन मीणा ने चौकी इंचार्ज सहित पूरी चौकी को कर दिया लाइन हाजिर”  

“चौकी के अंदर खेल रहे थे जुआ, एसएसपी नैनीताल के पीएन मीणा ने चौकी इंचार्ज सहित पूरी चौकी को कर दिया लाइन हाजिर”

 

एसएसपी नैनीताल पीएन मीणा ने चौकी इंचार्ज सहित पूरी चौकी को लाइन हाजिर कर दिया, लामाचौड़ पुलिस चौकी के अंदर चौकी इंचार्ज सहित पूरा स्टाफ ताश खेलने में मशगूल था इसी बीच अचानक एसपी सिटी हरबंस सिंह औचक निरीक्षण में पहुंच गये। सभी पुलिस कर्मी ड्यूटी छोड़कर चौकी के अंदर ताश के पत्ते फेंटकर जुआ खेल रहे थे, चौकी इंचार्ज और उनके साथी स्टाफ को एसपी सिटी ने औचक निरीक्षण में रंगे हाथ पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वागत में बिछे फूल, अब जनता के सवालों का जवाब कब देंगे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य?

 

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने इस मामले की जानकारी को अगले स्तर के अधिकारी, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, को भी दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि इस मामले में अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में चौकी के इंचार्ज और स्टाफ को लाइन हाजिर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटों का रास्ता साफ, 2027-28 से शुरू होगा संचालन: अजय भट्ट

 

22 जनवरी, सोमवार की रात करीब दो बजे एसपी सिटी हरबंस सिंह मुखानी थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण पर निकले थे। जब वह लामाचौड़ रिपोर्टिंग पुलिस चौकी क्षेत्र में पहुंचे तो उन्हें सड़क पर कोई पुलिस कर्मी ड्यूटी करता नजर नहीं आया। एसपी सिटी चौकी के अंदर पहुंचे तो चौकी इंचार्ज, चौकी के हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल जुआ खेलते पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस कार्यालय रामनगर में नारायण दत्त तिवारी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, विकास में योगदान को किया याद

 

अपने अधिकारी को अचानक सामने खड़ा देखकर इन सभी पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। एसपी सिटी ने सोमवार देर रात ही घटनाक्रम की जानकारी एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा को दी।

 

मंगलवार को एसएसपी मीणा ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता के आरोप में चौकी इंचार्ज सुनील गोस्वामी, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल शंकर सिंह, धीरज सुगड़ा और चालक कांस्टेबल सोबन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।

karki
inder