उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

थराली आपदा पर धामी का त्वरित एक्शन: राहत-बचाव कार्य में तेजी, जिलाधिकारी की सराहना

Spread the love

थराली आपदा पर धामी का त्वरित एक्शन: राहत-बचाव कार्य में तेजी, जिलाधिकारी की सराहना

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा परिचालन केंद्र में आयोजित बैठक के दौरान थराली (चमोली) आपदा राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रभावितों के त्वरित राहत एवं पुनर्वास के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।

उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त मकानों के लिए ₹5 लाख की सहायता राशि तत्काल जारी की जाए तथा आपदा में मृतकों के परिजनों को भी ₹5 लाख का मुआवजा तत्काल प्रदान किया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि थराली में बेघर हुए लोगों के लिए अस्थायी रूप से बेहतर आवास व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और शीघ्र पुनर्वास कार्य आरंभ हो।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक फर्स्वाण के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

मुख्यमंत्री ने स्याना चट्टी से पानी की निकासी जल्द से जल्द करने, प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधाओं को तत्काल बहाल करने तथा राहत सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

जिलाधिकारी चमोली की त्वरित कार्रवाई और बेहतरीन प्रबंधन की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य आपदा प्रभावित जिलों में भी इसी प्रकार प्रभावी समन्वय के साथ त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीमों के योगदान की भी प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में धराली, सैजी (पौड़ी) एवं अन्य क्षेत्रों में आई आपदाओं के पैटर्न का वैज्ञानिक अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञों की एक कमेटी गठित कर शीघ्र रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पहली बार एशियन फुटवेयर्स का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे 600 से अधिक पार्टनर्स, 2,500 नए डिज़ाइन और 500 नए प्रोडक्ट लॉन्च

बैठक में मुख्य सचिव आनंद वर्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगौली सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि चमोली व उत्तरकाशी के जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। मुख्यमंत्री ने अगले दो दिन के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को पूर्ण तैयारियां रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।