“मतदाता जागरूकता अभियान: ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से जनपद के लोगों को सशक्त बनाते हुए” मतदाताओं को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जागरूक।

“मतदाता जागरूकता अभियान: ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से जनपद के लोगों को सशक्त बनाते हुए” मतदाताओं को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जागरूक।

 

 उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

स्वीप टीम के सह-समन्वयक गौरीशंकर कांडपाल एवं ई वी एम के मास्टर ट्रेनर आर पी पांडे द्वारा हल्द्वानी रेडियो स्टेशन के माध्यम से निर्वाचन से संबंधित बहुत महत्वपूर्ण जानकारी प्रेषित की गई। उनके द्वारा निर्वाचन से पूर्व मतदाताओं को वोट डालने के लिए आवश्यक जानकारी के बारे में बताया।

 

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि अष्टमी पर SSP मंजूनाथ टी.सी. ने पत्नी संग किया कन्या पूजन, सुख-समृद्धि की कामना

 

इसके अतिरिक्त विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में आज नगर निगम इंटर कॉलेज काठगोदाम में स्वीप टीम ने अपना स्टाल लगाया, साथ में टीम के कार्यक्रम और शत- प्रतिशत मतदान हेतु युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  अजय भट्ट की बड़ी जानकारी: अमृतपुर बाईपास से हटा स्टे, काम दोबारा शुरू

 

 

इसी संबंध में सह-समन्वयक एल. एम .पांडे द्वारा स्वीप की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी यहां उपस्थित युवाओं को दी गई। डॉ. प्रदीप उपाध्याय ने युवाओं को स्वीप कार्यक्रम के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। गौरीशंकर कांडपाल ने फार्म- 6 भरवाने के लिए और अपने नजदीकी ब्लॉक से संपर्क कर तुरंत मतदाता पहचान पत्र बनवाने हेतु युवाओं को प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए रामनगर में कांग्रेस का कैंडल मार्च, VVIP के नाम और सिक्किम के राज्यपाल की नियुक्ति पर उठाए सवाल

 

 

स्वीप टीम के जिला मास्टर ट्रेनर सुरेश अधिकारी ने वर्तमान में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सभी मतदाताओं को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया।

karki
inder