उत्तराखंड जरा हटके हल्द्वानी

उत्तराखंड की बेटी ऋचा अमेरिका में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, क्षेत्र में खुशी की लहर…

Spread the love

उत्तराखंड की बेटी ऋचा अमेरिका में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, क्षेत्र में खुशी की लहर…

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

उत्तराखंड के देवप्रयाग के निकट कोटी गांव की ऋचा कोटियाल जोशी एक अभियोजन अधिकारी हैं। पिछले दिनों भोपाल में एक प्रेजेंटेशन के आधार पर उनका चयन देश के उन 8 अभियोजन अधिकारियों में हुआ है, जो अमेरिका के वॉशिंगटन सहित चार शहरों में लैंगिक हिंसा पर बात रखने के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।ऋचा, यूपी उत्तराखंड से अकेली प्रतिनिधि होंगी। ऋचा 17 नवंबर को अमेरिका के लिए प्रस्थान करेंगी, जहां तीन सप्ताह रहकर वह वाशिंगटन सहित 4 जगहों पर लेक्चर देंगी।अब यह भी बताते चलें कि ऋचा कोटियाल देवप्रयाग के निकट कोटी गांव की निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई टिहरी आल सेंट कॉन्वेंट स्कूल में और उसके बाद विधि स्नातक देहरादून लॉ कॉलेज तथा एलएलएम कुमाऊं विश्वविद्यालय से हुई।

यह भी पढ़ें 👉  *मुख्यमंत्री!जी आपका "ड्रग्स फ्री देवभूमि" मिशन सुरक्षित हाथों में* *एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी का धमाका- करोड़ों का नशा बरामद, माफियाओं की संपत्ति होगी कुर्क* *36 लाख की स्मैक संग फिर एक और महिला तस्कर गिरफ्तार, 3 महीने में 2 करोड़ 66 लाख का नशा बरामद*

 

2012 में ऋचा का चयन राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से सहायक अभियोजन अधिकारी पद पर हुआ। और अब प्रोन्नति पाकर अभियोजन अधिकारी पद पर देहरादून मुख्यालय में तैनात हैं। ऋचा राज्य पुलिस प्रशिक्षण संस्थान नरेंद्रनगर में भी लेक्चर देती हैं साथ ही लोक सेवा (आईपीएस) प्रशिक्षण संस्थान हैदराबाद में लेक्चर हेतु आमंत्रित की जाती हैं।ऋचा पूर्व राज्य सूचना आयुक्त वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र कोटियाल की बेटी हैं, मां भी शिक्षिका रही हैं और वरिष्ठ पत्रकार बारामासा के संपादक राहुल कोटियाल की बहन हैं। उनके पति अंकित जोशी प्राध्यापक हैंऋचा का चयन इंटरनेशनल विजिटर्स लीडरशिप प्रोग्राम के अन्तर्गत हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैक्टर सड़क पर चलाने के लिए है, गुंडागर्दी के लिए नहीं- पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी, एसएसपी के 'चक्रव्यूह' में फंसा जानलेवा हमलावर अवैध तमंचे के साथ वारदात के चंद घंटों बाद कालाढूंगी पुलिस की गिरफ्त में