उत्तर प्रदेश क्राइम

झोपड़ी में आग लगने से दो मासूम जिंदा जले, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Spread the love

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां झोपड़ी में आग लगने से दो मासूम जिंदा जल गए। हादसे के बाद इलाके में मातम छा गया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया। साथ ही, दोनों बच्चों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।.

यह भी पढ़ें 👉  *करोड़ों के सपने... सलाखों के पीछे!* *एसएसपी मंजुनाथ टीसी के 'ऑपरेशन प्रहार' ने उखाड़ फैंकी 70 लाख के नशे की मंडी* *SOG व पुलिस की टीम ने 03 अलग-अलग मामलों में 03 तस्करों से भारी मात्रा में स्मैक की बरामद*

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, हरपालपुर थाना क्षेत्र के मखाई पुरवा गांव में झोपड़ी में आग लगने से दो मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना के बाद भी मौके पर दमकल की टीम नहीं पहुंच सकी।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के सौदागरों पर कुमायूँ पुलिस का बड़ा प्रहार, मेडिकल स्टोर सीज

 

 

इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।इसके बाद गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन मौके पर दमकल विभाग की टीम नहीं पहुंच सकी। इस अग्निकांड को लेकर पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने दमकल विभाग पर नाराजगी जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम मार्ग पर स्पेशलाइज्ड मैनपावर की तैनाती,