उत्तर प्रदेश उन्नाव क्राइम

मानसिक तनाव के चलते पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी और 4 माह बच्ची की हत्या, खुद को भी लगाई फांसी।

Spread the love

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बारासगवर थाना इलाके की मझिगंवा ग्राम पंचायत के मजरा रूदी खेड़ा में पारिवारिक कलह में युवक ने पत्नी और चार माह की दुधमुंही बच्ची की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था लेकिन सफलता न मिलने से मानसिक परेशान रहता था।बरासगवर थाना क्षेत्र के रूदीखेड़ा गांव निवासी सेवानिवृत्त कानूनगो श्यामलाल का बेटा मोहन कुमार (35) पत्नी सीमा (30) और चार माह की बेटी के साथ अलग घर बनाकर रहता था। रविवार देर रात पारिवारिक कलह में पत्नी से विवाद के बाद  कमरा बंद कर पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पत्नी और बेटी की हत्या के बाद की खुदकुशी।

यह भी पढ़ें 👉  *👉 मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि” में युवाओं को नशे से बचाने में जुटे एसएसपी मंजूनाथ टीसी* *60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,🏆 एसएसपी ने टीम का बढ़ाया मनोबल* *🗣️ नशा बेचने वालों की अब खैर नहीं — संपत्ति भी जाएगी- SSP NAINITAL*

 

 

 

 

इसके बाद चार माह की बेटी की भी हत्या करने के बाद खुद भी उसी कमरे में फंसी लगाकर जान दे दी। घर के पास ही स्थित जगन्नाथेश्वर मंदिर में भागवत कथा चलने से मोहल्ले व गांव के लोग वहीं थे। कथा के बाद पड़ोस के लोग घरों में पहुंचे तो कुछ महिलाओं ने मोहन के घर में चीख पुकार के बाद बिल्कुल सन्नाटा होने की जानकारी दी। पड़ोसियों मोहन के छोटे भाई सोहन और पिता को जानकारी दी। परिजन घर पहुंचे तो अंदर से सभी दरवाजे बंद होने पर पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  60 लाख की 203 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर दबोची,  SSP ने टीम को किया सम्मानित “नशे के सौदागरों का अब होगा पूरा सफाया

 

 

 

 

एसओ राजपाल मौके पर पहुंचे और दूसरी मंजिल पर बने कमरे की खिड़की तोड़कर दाखिल हुए। भाई सोहन के अनुसार, मोहन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के साथ ही, नौकरी के लिए प्रयास करने और असफल होने से मानसिक परेशान रहता था। उसका लखनऊ में इलाज भी चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ड्रग फ्री अभियान का असर, अनियमितता पर नीलकंठ मेडिकल स्टोर बंद

 

 

 

 

दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह भी घटना स्थल पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। रात दो बजे तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।