उत्तर प्रदेश क्राइम हापुड़

एक युवक ने थाने में घुसकर कोतवाल पर ब्लेड से कर दिया हमला।

Spread the love

एक युवक ने थाने में घुसकर कोतवाल पर ब्लेड से कर दिया हमला।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के चंदौसी कोतवाली में एक युवक ने थाने में घुसकर कोतवाल पर ब्लेड से हमला कर दिया। युवक ने कोतवाल के चेहरे और गर्दन पर ब्लेड से हमला किया जिससे वह लहूलुहान हो गए।

 

 

ब्लेड के हमले से घायल कोतवाल दर्द से चीख उठे. पुलिस उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गई. पुलिस ने मौके से हमलावर युवक को पकड़ लिया. कोतवाल पर हुए हमले की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन मोड में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई।

 

रविवार को चंदौसी थाने के कोतवाल सत्येन्द्र सिंह पंवार जनसुनवाई कर रहे थे. तभी वहां एक युवक आया और उनसे कुछ बात करने लगा. अचानक युवक ने अपने हाथ में मौजूद ब्लेड कोतवाल के चेहरे और गर्दन पर मार दिया. ब्लेड के हमले से कोतवाल के चेहरे से खून बहने लगा और वह दर्द से चीखने लगे. यह देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने हमलावर युवक को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

जिस वक्त कोतवाल पर ब्लेड से हमला किया गया था उस वक्त थाने पर जनसुनवाई की जा रही थी. थाने पर फरियादी अपनी शिकायतें लेकर आए थे. तभी आरोपी हमलावर भी वहां आया और कोतवाल पर ब्लेड से हमला कर दिया. पुलिसकर्मियों ने घायल कोतवाल को अस्पताल पहुंचाया. कोतवाल पर हुए हमले की जानकारी पर जिला पुलिस-प्रशासन में हडकंप मच गया. पुलिस के आलाधिकारियों ने घायल कोतवाल सत्येन्द्र के हालचाल लिए. हमले में घायल कोतवाल खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस का प्रहार, 5.987 किलो अवैध गांजे के साथ तस्कर दबोचा

चंदौसी थाने में कोतवाल पर हुए हमले से हर कोई हैरान हो गया. पुलिस विभाग में भी इस खबर से हलचल मच गई. इस मामले में संभल के एसपी का कहना है कि कोतवाल पर हमला करने वाले आरोपी की शिनाख्त हो गई है. वह कैथल गांव का रहने वाला है. आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है. पुलिस उसके बारे में पूरी जानकारी जुटा रही है. उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।