उत्तर प्रदेश क्राइम जौनपुर

कच्चे घर की दीवार गिरने से मलबे में दबने से पिता पुत्री की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम।

Spread the love

 और रोशनी पांडे प्रधान संपादक

जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बरैंया काजी गांव में बृहस्पतिवार की रात में एक कच्चे घर की दीवार गिरने से मलबे में दबकर पिता-पुत्री की मौत हो गई और दूसरी पुत्री घायल हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।बरैंया काजी गांव निवासी राजधारी(40) मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार को वह काम पर गए थे। वहां से वापस लौटने के बाद सब्जी लेने बाजार चले गए। शाम को उनकी पत्नी सुमित्रा की तबियत खराब हुई तो वह बच्चों को घर पर छोड़कर मल्हनी बाजार में दवा लेने चली गईं थी। इसी बीच राजधारी सब्जी लेकर लौट आए। लौटने के बाद वह अपनी दोनों पुत्रियों से खाना बनाने के लिए कहे। दोनों बेटियां दीपांजली (12) व चंचल(8) सब्जी काटने के लिए एक दीवार के पास बैठ गईं। वहीं पर राजधारी भी बैठे थी। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई।मलबे में दबकर दीपांपजली, चंचल और राजधारी घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  "हरदी में खूनी भेड़िये का हमला: 2 वर्षीय बच्ची की हत्या, 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल"

 

 

 

घटना के बाद अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी आस पास के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों को मलबे से निकालकर मल्हनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां राजधारी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल दीपांजली और चंचल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार की भोर में दीपांजली की भी मौत हो गई।