उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

*रामनगर में अपहरण, लूट और गुंडागर्दी पर SSP मंजुनाथ टी०सी० की जीरो टॉलरेंस नीति* *👉 गुंडागर्दी का अंजाम सिर्फ जेल, रामनगर में गुंडों की हेकड़ी टूटी 03 गिरफ्तार*

Spread the love

*रामनगर में अपहरण, लूट और गुंडागर्दी पर SSP मंजुनाथ टी०सी० की जीरो टॉलरेंस नीति*

*👉 गुंडागर्दी का अंजाम सिर्फ जेल, रामनगर में गुंडों की हेकड़ी टूटी 03 गिरफ्तार*

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

*एसएसपी नैनीताल के निर्देश में नैनीताल पुलिस का एक्शन*

*सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लिया संज्ञान*

*रामनगर क्षेत्र में तमंचे की नोंक में अपहरण, मारपीट और लूट की घटना करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*

 

दि0 26.12.25 को वादी शुभम कश्यप पुत्र श्री दलीप राम निवासी मौहल्ला भवानीगंज, छोटी नहर के पास, तहसील रामनगर, जिला नैनीताल द्वारा कोतवाली रामनगर में तहरीर दी गई कि प्रतिवादी समीर खान द्वारा वादी को बहला फुसलाकर जबरदस्ती अपनी बुलट मो0सा0 पर बैठाकर वादी का अपहरण कर अपने अन्य साथियो के साथ वादी के साथ मारपीट, गाली गलोज व जान से मारने की धमकी देना व देशी कट्टा वादी की कनपटी पर रखकर उसकी जेब मे रखे पर्स को छीनकर ले जाने संबंधी घटना की गई। जिसका वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में वायरल हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  समान कार्य–समान वेतन पर कैबिनेट के फैसले के लिए उपनल कर्मियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

वादी की तहरीर के आधार पर *कोतवाली रामनगर पर FIR N0. 428/25 धारा- 140(4)/309(4)/351(3)/352/115(2)/126(2)/ 3(5) बी0 एन0 एस0 व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत किया गया ।

👉 *डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा उक्त प्रकरण/घटना में तत्काल संज्ञान लेकर अभियोग के शीघ्र अनावरण के सख्त दिशा निर्देश दिए गए। जिस आदेश के क्रम मे *श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री सुमित पांडे सीओ रामनगर* के पर्यवेक्षण तथा *श्री सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी तथा मुखबिर मामूर करते हुए उक्त घटना में संलिप्त *अभियुक्तगणों*
*(1)* समीर खान पुत्र जावेद खान निवासी बम्बाघेर रामनगर जनपद नैनीताल।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरायणी पर्व: एसएसपी के निर्देशन में बाजारों व मेला स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात

*(2)* ईशान खान उर्फ पव्वा पुत्र मौ0 शावेज निवासी आला हजरत मस्जिद के पास शक्तिनगर पूछड़ी रामनगर।

 

 

 

 

*(3)* रिहान अल्वी पुत्र मौ0 हनीफ निवासी तेलीपुरा रामनगर जनपद नैनीताल को रामनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभि0गणो की निशानदेही पर अभि0 समीर उपरोक्त के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त *तमन्चा 315 बोर मय घटना मे प्रयुक्त बुलट मो0सा0* तथा अभि0 ईशान उर्फ पव्वे के पास से *वादी का लूटा हुआ काले रंग का पर्स जिसमे कुल 290 रू0 व अन्य कागजात थे तथा अभि0 रिहान के पास से वादी का लूटा हुआ आधार कार्ड बरामद हुआ।* अभि0गणो को मान0न्या0 के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उपनल कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर ‘समान कार्य-समान वेतन’ पर कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय के लिए व्यक्त किया आभार

*पुलिस टीम –*
▫️ उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह
▫️हे0कानि0 तालिब हुसैन
▫️कानि0 महबूब आलम
▫️कानि0 विपिन शर्मा
▫️कानि0 जसवीर सिंह

*🚨 एसएसपी नैनीताल के संदेश :–* जनपद में किसी भी प्रकार की अराजकता/ गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ नैनीताल पुलिस कठोर वैधानिक कार्यवाही करेगी।

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस।*