उत्तर प्रदेश क्राइम महोरीपुरवा लखनऊ

अपने नाती के शव को लेकर 65 साल की वृद्धा 4 दिन कमरे में बैठी रही ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Spread the love

अपने नाती के शव को लेकर 65 साल की वृद्धा 4 दिन कमरे में बैठी रही ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

रोशनी पाण्डेय -प्रधान संपादक

महोरीपुरवा- मोहल्ले के लोग पिछले तीन-चार दिनों से दुर्गंध से परेशान थे। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि यह कैसे हो रहा है। रविवार की दोपहर बाद जब दुर्गंध के कारण एक मकान के आसपास रहने वालों का वहां रहना मुहाल हो गया तो मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाल संजय मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिस घर से दुर्गंध आ रही थी पुलिस उसके अंदर काफी मशक्कत के बाद पहुंची। पुलिस नजारा देखकर दंग थी क्योंकि घर के अंदर पूरी तरह सड़ चुके शव के साथ करीब 65 वर्षीय वृद्धा बैठी पाई गई। वृद्धा को देखकर लग रहा था कि शव के साथ रहने की आदी है।पूछताछ में पुलिस को यह पता चल गया कि वृद्धा मनोरोगी है। भीषण दुर्गंध से पुलिस वालों का रुकना भी मुश्किल था।

यह भी पढ़ें 👉  लापता किशोर का शव बरामद, दोस्त से मिलने के बाद हुआ था गायब

 

 

 

मौके पर पहुंची सीओ डॉ. बीनू सिंह ने किसी तरह शव को वाहन में रखवा कर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। मोहल्ले के लोगों से पूछताछ में पता चला कि वृद्धा ब्राह्मण परिवार से है। उसके साथ रहने वाला युवक उसका नाती है। इस युवक के माता-पिता का भी देहांत हो चुका है। वह पिछले कई साल से नानी के साथ ही रहता था। लोगों ने बताया कि वृद्धा अक्सर दरवाजा खोलती और बंद करती थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस ने गांजे के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार*

 

 

 

सीओ डॉ. बीनू सिंह ने वृद्धा के इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए। लोगों का मानना है कि शव करीब 10 दिन पुराना है। शहर कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि युवक की उम्र 17 से 19 साल के बीच रही होगी। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। वृद्धा के कितने पुत्र पुत्री हैं। किन हालात में वृद्धा यहां अपने नाती के साथ रह रही थी। इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही कस्टमर के बैग से 03 तोले के सोने के हार लेने वाली  महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

 

पुलिस ने बताया कि यह भी संज्ञान में आया है कि महिला का दूसरा विवाह हुआ था। इसके परिजन लखीमपुर में रहते हैं। दामाद या संतान भी हैं। मोबाइल नंबर पर सूचना दे दी गई है। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। ताकि इस घटना के संबंध में उनका बयान लिया जा सके।