“उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने फूलदेई के उत्सव में बच्चों को आशीर्वाद दिया”

“उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने फूलदेई के उत्सव में बच्चों को आशीर्वाद दिया”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

आज 14 मार्च से संक्रांति के साथ चैत्र मास की शुरूआत हो गई है। गढ़वाल-कुमाऊं में चैत्र माह की संक्रांति को मनाए जाने वाले बाल लोकपर्व फूलदेई को लेकर बच्चों में उत्साह बना है। सुबह से ही बच्चों की टोलियां घर-घर जाकर देहरियों पर फूल डाल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पुलिस विभाग एवं बैंकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित’

“उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने फूलदेई के उत्सव में बच्चों को आशीर्वाद दिया”

उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री धामी ने भी सपरिवार धूमधाम से मनाया। सीएम धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने देहरी पर फूल व चावल बिखेरकर पारंपरिक गीत  ‘फूल देई छमा देई, जतुक देला, उतुक सई, फूल देई छमा देई, देड़ी द्वार भरी भकार’ गाते हुए त्योहार की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें 👉  धामी ने गुरुवार को रामलीला मैदान धूरा चंपावत में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

“उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने फूलदेई के उत्सव में बच्चों को आशीर्वाद दिया”

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों  को  फूल देई के त्योहार की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें देते हुए देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि लोकपर्वों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

“उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने फूलदेई के उत्सव में बच्चों को आशीर्वाद दिया”

karki
inder