Uncategorized उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

लालकुआं पुलिस ने शराब तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 02 शराब तस्करों को 156 पाउच कच्ची शराब खाम के साथ किया गिरफ्तार

Spread the love

लालकुआं पुलिस ने शराब तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 02 शराब तस्करों को 156 पाउच कच्ची शराब खाम के साथ किया गिरफ्तार

 

रोशनी पांडेप्रधान संपादक

प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एवरग्रीन सीनियर सेकैण्ड्री स्कूल बेरीपडाव में बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन।

इसी क्रम में श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में श्री दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में थाना लालकुआं पुलिस टीम द्वारा सुभाष नगर बैरियर के पास टांडा जंगल लालकुआं से अभियुक्त अनुज मिश्रा पुत्र पुत्र राहुल मिश्रा हाल निवासी वीआईपी गेट 2 किलोमीटर लालकुआं को एक प्लास्टिक के कट्टे में 51 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के शिवपुरी नंबर 6 डामर प्लांट बिंदुखट्टा लालकुआं के पास से अभियुक्त हरिश मेहता पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह मेहता निवासी रावत नगर द्वितीय बिंदुखत्ता लालकुआं को एक प्लास्टिक के कट्टे में 105 पाउच अवैध कच्ची शराब के गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  भर्ती अनियमितताओं पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

गिरफ्तारी टीम –
1- उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह
2- हेड कांस्टेबल पूरन सिंह रायपा
3-कानि0 तरुण मेहता
4-कांस्टेबल कमल बिष्ट
5-कांस्टेबल वीरेंद्र रौतेला
6-कांस्टेबल अशोक कंबोज

यह भी पढ़ें 👉  *🔥 ध्वनि प्रदूषण पर नैनीताल पुलिस का बड़ा अभियान, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत जिलेभर में एक्शन* 🚨*SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस का बड़ा अभियान, सभी धार्मिक स्थलों सार्वजनिक स्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकर एमप्लीफायर, भारी मात्रा में सीज की कार्यवाही*