उत्तराखंड उधम सिंह नगर

“राजकुमार ठुकराल की बचाव करने वाली गुरु नानकदेव जी की कृपा: गैस सिलिंडर फटने से हुआ हादसा”

Spread the love

“राजकुमार ठुकराल की बचाव करने वाली गुरु नानकदेव जी की कृपा: गैस सिलिंडर फटने से हुआ हादसा”

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

रुद्रपुर। श्री गुरुनानकदेव जी के 554 वें प्रकाश पर्व पर शहर में रात करीब आठ बजे नगर कीर्तन के समापन के दौरान बड़ा हादसा टल गया। मुख्य बाजार में गुब्बारे में भरी जाने वाली गैस से भरा सिलिंडर फट गया। जिस समय हादसा हुआ उस समय पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल नगर कीर्तन यात्रा को संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले में गूंजा आस्था का स्वर, पुष्कर सिंह धामी ने किया भजन संध्या का शुभारंभ

 

 

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि जिस समय वह अपना संबोधन दे रहे थे,अचानक सामने गली के किनारे खड़े गैस के गुब्बारे बेच रहे विक्रेता का गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक विरासत को मिल रहा नया सम्मान

 

 

धमाका इतनी तेज था कि सिलेंडर उड़कर पूर्व विधायक के पास आकर गिरा जिससे पूर्व विधायक ठुकराल बाल बाल बचे चारों तरफ अफरातफरी मच गई। गुरु नानकदेव जी की कृपा रही की इस हादसे में कोई घायल नही हुआ।सभी सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन