उधम सिंह नगर काशीपुर सियासत

कांग्रेस नेत्री व उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने मा.सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मानहानि केस में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी को राहत दिए जाने पर इसको असत्य पर सत्य की विजय बताया।

Spread the love

कांग्रेस नेत्री व उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने मा.सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मानहानि केस में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी को राहत दिए जाने पर इसको असत्य पर सत्य की विजय बताया।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

काशीपुर: कांग्रेस नेत्री व उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने मा.सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मानहानि केस में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी को राहत दिए जाने पर इसको असत्य पर सत्य की विजय बताया। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व पीसीसी सदस्य अलका पाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जिस प्रकार से देश की संवैधानिक संस्थाओं को दबाव में लेकर विपक्ष के लोगों का दमन करने का प्रयास किया जा रहा है, वह अफसोस विषय है।

यह भी पढ़ें 👉  भर्ती अनियमितताओं पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

 

 

 

देश में मणिपुर हिंसा, हरियाणा दंगा, महंगाई और बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष के लोगों का शोषण किया जा रहा है, जो कि लोकतंत्र के लिए अच्छा संदेश नहीं है। ऐसे में मा.सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राहुल गांधी जी को मानहानि के केस में राहत दिए जाने पर यह स्पष्ट संदेश जाता है कि देश में आज भी संविधान की व्यवस्था लागू है। जोड़-तोड़, छल, प्रपंच बहुत दिनों तक काम नहीं कर सकता। अंततः विजय सत्य की होती है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश, नकल माफियाओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी

 

 

 

जिसका नमूना मा. सर्वोच्च न्यायालय का राहुल गांधी के पक्ष में दिया गया निर्णय है।कांग्रेस केंद्र सरकार की तानाशाही और जनविरोधी नीतियों का विरोध करती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के ग्रोथ सेंटर्स को मिलेगा नया आधार, मुख्य सचिव ने दिए मार्केट लिंकेज, GI टैगिंग और कोल्ड स्टोरेज से जोड़ने के निर्देश