उत्तराखंड उधम सिंह नगर जरा हटके

श्री बालाजी महाराज का 24वां वार्षिक उत्सव: धारोहर में भंडारे के साथ मनाया गया

Spread the love

 श्री बालाजी महाराज का 24वां वार्षिक उत्सव: धारोहर में भंडारे के साथ मनाया गया

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

काशीपुर। मौहल्ला लाहौरियान स्थित श्री बालाजी पावन धाम मंदिर का 24वां वार्षिकोत्सव 19 से 22 जनवरी तक धूमधाम से मनाया जा रहा है। बीते रोज आयोजन की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत विशाल एवं भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। मंदिर प्रांगण से विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

 

 

आपको बताते चलें कि जिसमें उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह समेत श्री बालाजी महाराज के भक्त बड़ी संख्या में शामिल रहे। गाजे-बाजे के साथ नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रृद्धालुजन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम एवं बाली महाराज का गुणगान करते हुए झूमते, नाचते-गाते चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहीं। श्रीबालाजी महाराज के डोले के दर्शन करते हुए भक्तों ने पुष्प वर्षा व जलपान के माध्यम से जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां विधिवत रूप से शोभायात्रा का समापन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीड़वासा में हुआ भूस्खलन से हुआ हादसा, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू।

 

 

 

आयोजन के क्रम में शनिवार, 20 जनवरी को मुख्य पूजा प्रातः 11 बजे, जबकि विशाल भण्डारा दोपहर 2 बजे से आरंभ होगा। इसी क्रम में सोमवार, 22 जनवरी को दोपहर 2 बजे से सुन्दर कांड एवं भजन तथा सायंकाल 6 बजे से श्रीराम ज्योति दीपोत्सव के अंतर्गत 5100 दीप प्रज्ज्वलित किये जायेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह एवं पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे होंगे। आज की शोभायात्रा में पं. मुकेश गिरी, नरेश कुमार, सुनील कुमार, आकाश गर्ग, मुकुल मानव, गगन शर्मा, अमित अरोरा, देवराज भल्ला, अनुज शर्मा, विपिन कुमार, सौरभ पुष्पक, आयुष शर्मा, जीवन सैनी, नवल सारस्वत, मुकेश माली, नीरज कुमार, योगेश जोशी, विपुल अग्रवाल, अनुराग सारस्वत, राजेंद्र सिंह कालड़ा, मोनू शर्मा, दीपांशु शर्मा, प्रमोद मराठा, अंकुर गुप्ता, एडवोकेट, आदर्श गुप्ता, नमन गुप्ता, अजय चंद्रा, अमित चंद्रा, रतन अरोरा, सतीश अरोरा, महेश चन्द्र, शंकर पेन्टर, मुकेश कुमार, संजय कुमार, शुभम पुष्पक, मनोज कुमार, सर्वेश कुमार सक्सेना, सौरभ शर्मा, संजीव वर्मा, विशेष कुमार,विपुल शर्मा, मोनू,

यह भी पढ़ें 👉  लम्बे समय से फरार चल रहे वारंटियों को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 

सुमित कुमार, अन्नू पुष्पक, छविदत्त शर्मा, अभिषेक, रुद्रदेव, अनुवंश मानव, अंकित शर्मा, विशेष कुमार, सौरभ कुमार, राजू, अंशुल कुमार, राहुल, नितिन कुमार, देवू, वीरेन्द्र ठाकुर, विष्णु, अनमोल, ममता अग्रवाल, सुषमा शर्मा, कल्पना शर्मा, चंचल अग्रवाल, ललिता, रानी, मीनाक्षी, पूजा, उपासना, लक्ष्मी, रेखा, आभा, उमा, प्रियंका, वंशिका, सिद्धी, अनन्या, आरती, भारती, कुमकुम आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष और बच्चे शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भी आरटीओ कर्मचारियों ने कार्य का किया बहिष्कार। जाने क्या है मामला