बारिश से बचने की कोशिश बनी खौफनाक हादसा, किशोरी से गैंगरेप पांच मजदूरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

Spread the love

बारिश से बचने की कोशिश बनी खौफनाक हादसा, किशोरी से गैंगरेप पांच मजदूरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

 

रोशनी पांडेय प्रधान सम्पादक 

 

आशियाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां बारिश से बचने के लिए एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में रुकी किशोरी के साथ वहां काम कर रहे मजदूरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि किशोरी आसपास के इलाके में बच्चों की देखभाल का काम करती है। मंगलवार शाम को वह रोज की तरह काम पर जा रही थी, तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह पास की एक अधूरी बिल्डिंग में चली गई। इसी दौरान वहां मौजूद एक मजदूर ने उसे जबरन अंदर खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया, दौरान वहां मौजूद एक मजदूर ने उसे जबरन अंदर खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसके साथी बाहर खड़े होकर निगरानी करते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में हल्द्वानी पुलिस का बड़ा वार, 100 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

जब किशोरी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और एक के बाद एक दरिंदगी को अंजाम दिया।

उधर, जब किशोरी समय पर काम पर नहीं पहुंची तो जिस घर में वह काम करती थी, वहां की महिला को चिंता हुई। उसने आसपास पूछताछ की और फिर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान किशोरी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बदहवास हालत में मिली।

यह भी पढ़ें 👉  दुकान पर सामान लेने गई युवती से छेड़छाड़ का आरोप, जातिसूचक शब्दों पर भी FIR।

 

 

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में गुस्सा फैल गया। लोगों ने छत पर छिपे मजदूरों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और किशोरी को तुरंत अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  राखी से पहले खाद्य विभाग अलर्ट, रामनगर में डेयरी प्रतिष्ठानों पर छापेमारी।

पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।