“Tragic Accident on Nainital-Bhowali Road: “नैनीताल-भवाली मार्ग पर दुखद दुर्घटना: वन विभाग की गाड़ी खाई में जा गिरी, चालक की मौत, दो घायल”

"Tragic Accident on Nainital-Bhowali Road:

“नैनीताल-भवाली मार्ग पर दुखद दुर्घटना: वन विभाग की गाड़ी खाई में जा गिरी, चालक की मौत, दो घायल” “Tragic Accident on Nainital-Bhowali Road: Forest Department Vehicle Plunges into Gorge, Driver Killed, Two Injured”

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

“Tragic Accident on Nainital-Bhowali Road: नैनीताल, 16 जुलाई 2023  नैनीताल-भवाली मार्ग पर घने कोहरे के चलते वन विभाग की एक कार 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि दो वनकर्मी घायल हो गए। बीडी पांडे अस्पताल में उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*

 

शनिवार रात करीब दस बजे भवाली से नैनीताल की ओर आ रही वन विभाग की एक गाड़ी पाइंस के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। राहगीरों ने वाहन गिरने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने बचाव अभियान चलाया। कार में चालक और दो अन्य वनकर्मी घायल थे। उन्हें खाई से निकालकर 108 की मदद से अस्पताल भेजा गया। बीडी पांडे अस्पताल में डॉक्टरों ने मल्लीताल के ओक पार्क निवासी चालक नारायण को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल राजेंद्र वर्मा और देवेंद्र कुमार को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दी भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित; 26 से 40 वर्षों की सराहनीय पुलिस सेवा के बाद हुए ऐच्छिक सेवानिवृत्त

 

 

बीडी पांडे अस्पताल में तैनात डॉ. हाशिम अंसारी ने बताया कि नारायण सिंह के सिर में चोट लगी थी। अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। अन्य दो की हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र का दौरा और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरक्षण,उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना प्रभावितो को बाटी खाद्य सामग्री*

 

 

शव मोर्चरी में रखा जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है।

karki
inder