हल्द्वानी–नैनीताल मार्ग पर मलवा आने से यातायात बाधित, SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था
रोशनी पाण्डेय प्रधान सम्पादक
हल्द्वानी। हल्द्वानी–नैनीताल मार्ग पर दोगांव एवं डोलमार के बीच सड़क पर मलवा आने से यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
SSP ने मौके पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम को आवश्यक निर्देश दिए। उनके निर्देश पर तत्काल जेसीबी को मौके पर भेजकर सड़क पर आया मलवा हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस टीम ने मौके पर यातायात को व्यवस्थित करते हुए वाहनों का आवागमन सुचारू कराया। मार्ग खुलने के बाद फंसे वाहन चालक और यात्री अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। SSP की त्वरित कार्रवाई से मार्ग पर यातायात व्यवस्था जल्द सामान्य हो गई।






