चौकी इंचार्ज की दबंगई से उबल पड़ा पर्यटन समुदाय — जिप्सी चालकों ने की बर्खास्तगी की मांग

 चौकी इंचार्ज की दबंगई से उबल पड़ा पर्यटन समुदाय — जिप्सी चालकों ने की बर्खास्तगी की मांग

 

रोशनी पांडे – प्रधान संपादक

रामनगर।
कॉर्बेट लैंडस्केप के सीतावनी जोन से पर्यटकों को घुमाकर लौट रहे एक जिप्सी चालक के साथ गर्जिया चौकी इंचार्ज द्वारा कथित रूप से की गई अभद्रता और मारपीट का मामला गरमा गया है। घटना से आक्रोशित जिप्सी चालक और वाहन स्वामियों ने कोतवाली पहुंचकर चौकी इंचार्ज के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल बर्खास्तगी की मांग की।

जानकारी के अनुसार, जिप्सी चालक आसिफ हुसैन जब पर्यटकों को घुमाकर वापस एक रिजॉर्ट की ओर लौट रहे थे, उसी दौरान गर्जिया क्षेत्र में उनकी गर्जिया चौकी इंचार्ज से कहासुनी हो गई। चालक का आरोप है कि बिना किसी स्पष्ट कारण के चौकी इंचार्ज ने पहले अभद्र भाषा में बात की और फिर उसके साथ मारपीट की।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 54 फील्ड ट्रेनरों को दिया गया तीन दिवसीय प्रशिक्षण

इस घटना के बाद सीतावनी से जुड़े कई जिप्सी चालकों और वाहन स्वामियों ने कोतवाली में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने गर्जिया चौकी इंचार्ज के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए और प्रशासन से मांग की कि उक्त पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 1.24 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क सुधारीकरण कार्य का किया शिलान्यास

जिप्सी चालक यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उनका कहना है कि कॉर्बेट के गेटों पर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी अक्सर जिप्सी चालकों के साथ बदसलूकी करते हैं, जिससे उनकी छवि धूमिल होती है और पर्यटन प्रभावित होता है।

प्रशासन की चुप्पी को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एक ओर उत्तराखंड सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है, वहीं दूसरी ओर कुछ पुलिसकर्मी पर्यटन से जुड़े लोगों के साथ ऐसा व्यवहार कर पूरी छवि को नुकसान पहुँचा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें! वीकेंड पर बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और पीड़ित चालक को न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

karki
inder