“नैनीताल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए बैठक: जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में टैक्सी, टैक्सी बाइक यूनियन, व्यापार मंडल, और पुलिस विभाग के साथ विचार-विमर्श

“नैनीताल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए बैठक: जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में टैक्सी, टैक्सी बाइक यूनियन, व्यापार मंडल, और पुलिस विभाग के साथ विचार-विमर्श

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय नैनीताल में माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशो के क्रम में नैनीताल नगर मे टैक्सी ,टैक्सी बाईक एव यातायात व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संचालन के सम्बन्ध में योजित पीआईएल के अनुपालन के सम्बन्ध में टैक्सी एव टैक्सी बाईक यूनियन,व्यापार मंडल के पदाधिकारी एव पुलिस विभाग,नगर पालिका नैनीताल के अधिकारिंयो के साथ विचार विमर्श कर विभिन्न हितधारकों के सुझाव लिए गये।

 

यह भी पढ़ें 👉  चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी गिरफ्तार

डीएम ने कहा सभी के सुझाव-विचारो को गठित कमेठी के सम्मुख प्रस्तुत करते हुए समीक्षा के उपरांत माननीय उच्च न्यायालय के सम्मुख प्रस्तुत किया जाएगा ताकि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशो मे नैनीताल नगर मे टैक्सी ,टैक्सी बाईक एव यातायात को सुव्यवस्थित ढंग से संचालन किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी पर साधा निशाना

 

बैठक में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा,अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान,सीओ ट्रैफ़िक एसएस गर्बयाल, आरटीओ संदीप सैनी,पुलिस टीआई आदेश कुमार, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, दीपक मटियाली, मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी, महामंत्री त्रिभुवन फरतियाल, उपाध्यक्ष राजेश वर्मा,बाइक यूनियन के अध्यक्ष संजू, तारिक के अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थिति थे।

karki
inder