*समाज में न्यूसेन्स पैदा करने वालों पर कसा शिकंजा—SSP मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती* *आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*समाज में न्यूसेन्स पैदा करने वालों पर कसा शिकंजा—SSP मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती*

*आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

*सोशल मीडिया में सामाजिक-सांप्रदायिक सौहार्द से खिलवाड़ पड़ा भारी, आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक लालकुआं पुलिस की हिरासत में*

*सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को नहीं बख्शा जाएगा- SSP NAINITAL*

 

जनपद नैनीताल में सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में वैमनस्य एवं अशांति फैलाने वाली आपत्तिजनक पोस्ट/सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी ने किया श्रमदान, दिया स्वच्छता का संदेश

 

 

 

 

इसी क्रम में थाना लालकुआं क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

कुछ दिन पूर्व दीपक भारती निवासी गोला गेट, थाना लालकुआं द्वारा अपनी फेसबुक आईडी से हिन्दू समाज के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई थी।

उक्त पोस्ट को हटाने के संबंध में एक अन्य व्यक्ति निवासी हल्दूचौड़ द्वारा दीपक भारती से कहे जाने पर उसके द्वारा उसके विरुद्ध भी सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई, जिसे बाद में कुछ समय पश्चात हटा दिया गया। प्रकरण में विभिन्न हिन्दू संगठनों द्वारा ज्ञापन के माध्यम से थाना लालकुआं में शिकायत दी गई।
पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी लालकुआं एवं प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा प्रकरण की जांच एवं आवश्यक कार्यवाही करते हुए *आज दिनांक 27.08.2026 को दीपक भारती* उपरोक्त को *समाज में वैमनस्य फैलाने के आशय से आपत्तिजनक पोस्ट कर न्यूसेन्स उत्पन्न करने* के प्रकरण में *चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ श्री अर्जुन गिरी, का0 कुबेर राणा द्वारा गिरफ्तार किया गया।*

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने चाफी-पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश

अभियुक्त के विरुद्ध धारा 172(2) भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

 

 

 

*कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर रहेगी पैनी नजर*

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम में वीकेंड की भीड़ पर प्रशासन अलर्ट, दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश

सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा समाज में वैमनस्य एवं अशांति उत्पन्न करने वाली सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस*

karki
inder