सट्टा पर्ची, मोबाइल और हजारों की नकदी के साथ युवक गिरफ्तार।

सट्टा पर्ची, मोबाइल और हजारों की नकदी के साथ युवक गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, 16 मई 2025: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद में जुआ और सट्टा कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बनभूलपुरा थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को सट्टा खाई-बाड़ी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 15 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अवसर

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में की गई। थानाध्यक्ष बनभूलपुरा श्री नीरज भाकुनी और एसओजी प्रभारी उ0नि0 संजीत राठौड़ के नेतृत्व में टीम द्वारा गश्त एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान निशान्त पब्लिक स्कूल वाली गली, थाना बनभूलपुरा क्षेत्र से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान:

  • नाम: भूरा पुत्र मौ. शफीक

  • स्थायी पता: ग्राम चकवा फाजलपुर, थाना कुन्दरकी, जिला मुरादाबाद (उ.प्र.)

  • वर्तमान पता: लाइन नंबर-01, गुलजारे वारिस मैरिज हाल, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल

यह भी पढ़ें 👉  अजय भट्ट की बड़ी जानकारी: अमृतपुर बाईपास से हटा स्टे, काम दोबारा शुरू

अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 132/25, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई है।

बरामदगी:

  • सट्टा पर्ची

  • नोट बुक

  • दो कैलकुलेटर

  • एक वीवो एंड्रॉयड मोबाइल फोन

  • पेन

  • नकद ₹24,700

यह भी पढ़ें 👉  *रामलीला के मंच से गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, हर घर तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश* *नैनीताल में SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की मजबूत पहल पर रामलीला, सेल्फी पॉइंट और लोकल टीवी चैनलों से जन-जन तक साइबर जागरूकता*

कार्यवाही में सम्मिलित पुलिस टीम:

  • उ0नि0 संजीत राठौड़, एसओजी प्रभारी

  • हे0का0 ललित कुमार, एसओजी

  • कानि0 संतोष बिष्ट, एसओजी

जनपद पुलिस द्वारा यह कार्रवाई समाज में जुआ एवं सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की एक और कड़ी है। पुलिस की तत्परता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है।

karki
inder