हत्याकांड में पुलिस की दूसरी बड़ी सफलता, घर से मिला आलाकत्ल।

हत्याकांड में पुलिस की दूसरी बड़ी सफलता, घर से मिला आलाकत्ल।

 

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल नेतृत्व और सख्त निगरानी में पुलिस टीम ने सनसनीखेज बालक अमित मौर्य हत्या कांड में एक और अहम सफलता प्राप्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  पंजाब से आई पर्यटक का खोया मोबाइल, रामनगर पुलिस की तत्परता से पर्यटक युवती को मिला खोया मोबाइल*

घटना 4 अगस्त 2025 को थाना काठगोदाम क्षेत्र में हुई थी, जिसमें गुमशुदा बालक अमित मौर्य का शव बरामद कर पुलिस ने 9 अगस्त को आरोपी निखिल जोशी पुत्र मोहन चन्द्र जोशी निवासी पश्चिमी खेड़ा, गौलापार काठगोदाम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हालांकि हत्या में प्रयुक्त हथियार (बड़ी दराती) उस समय बरामद नहीं हो पाया था।

यह भी पढ़ें 👉  कालागढ़ में वन्यप्राणी सप्ताह-2026 का आयोजन, मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व का दिया संदेश

माननीय न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमाण्ड मिलने के बाद 12 अगस्त को आरोपी के घर से मृतक के परिजनों की मौजूदगी में घटना में प्रयुक्त दराती बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर अदालत के आदेशानुसार उसे जिला कारागार नैनीताल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव को लेकर SSP नैनीताल सख्त, तिकोनिया से कॉलेज तक कड़ा सुरक्षा घेरा

पुलिस टीम में शामिल

  •  पंकज जोशी, थानाध्यक्ष काठगोदाम

  • उ0नि0 दिलीप कुमार, थाना काठगोदाम

  • कानि0 अशोक रावत, थाना काठगोदाम

  • कानि0 भानू प्रताप, थाना काठगोदाम

  • कानि0 सुरेन्द्र सिंह, थाना काठगोदाम

मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस

karki
inder