नव विवाहिता ने घर में पंखे से लटकर की आत्महत्या सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

नव विवाहिता ने घर में पंखे से लटकर की आत्महत्या सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

रुड़की में गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अम्बर तालाब में एक नव विवाहिता ने घर में पंखे से लटकर जान दे दी। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही विवाहिता के परिजनों ने इकट्ठा होकर गंग नहर कोतवाली में विवाहिता के सुसराल वालो पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की माँग की है।

 

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटों का रास्ता साफ, 2027-28 से शुरू होगा संचालन: अजय भट्ट

 

परिजनों का कहना है कि हाल में ही उनकी लड़की का विवाह रुड़की निवासी युवक के साथ हुआ था। पर लड़का तभी से मोटरसाइकिल की माँग कर रहा था। उन्हें शक है कि उनकी लड़की की किसी षड्यंत्र के तहत हत्या की गई है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जानकारी में जुटी हुई है लेकिन महिला की मौत के कारणों पता नही लग पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए रामनगर में कांग्रेस का कैंडल मार्च, VVIP के नाम और सिक्किम के राज्यपाल की नियुक्ति पर उठाए सवाल

 

 

इस दौरान गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओ पर जांच की जा रही है। और उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

karki
inder