रामनगर में नवविवाहिता की मौत से मचा हड़कंप, मायके और ससुराल पक्ष में शोक।

Spread the love

रामनगर में नवविवाहिता की मौत से मचा हड़कंप, मायके और ससुराल पक्ष में शोक।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। रामनगर कोतवाली क्षेत्र के चिल्किया इलाके में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक 24 वर्षीय नवविवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मृतका की पहचान मधु पत्नी खीम सिंह निवासी चिल्किया, रामनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मधु का मायका जसपुर क्षेत्र में है और उसके पिता का नाम चन्द्रपाल सिंह है। जानकारी के अनुसार मधु की शादी करीब तीन माह पूर्व फरवरी 2026 में हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  मेगा प्रोजेक्ट्स की समीक्षा में मुख्य सचिव के सख्त निर्देश, तय समय सीमा में पूरा हो निर्माण कार्य

परिजनों के अनुसार महिला ने दुपट्टे के सहारे पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित कमरे को सुरक्षित लॉक कर दिया है ताकि जांच के दौरान किसी प्रकार के साक्ष्य प्रभावित न हों।

यह भी पढ़ें 👉  90 साल का हुआ कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, स्थापना दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम

प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है। नवविवाहिता की मौत के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।