युवक से मारपीट केस ने पकड़ा तूल, भाजपा कार्यकर्ताओं का कोतवाली घेराव

युवक से मारपीट केस ने पकड़ा तूल, भाजपा कार्यकर्ताओं का कोतवाली घेराव

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। रामनगर में एक युवक के साथ मारपीट और रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

पीड़ित युवक शुभम की तहरीर पर पुलिस ने समीर खान सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और रिवॉल्वर दिखाकर डराया-धमकाया।

यह भी पढ़ें 👉  पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में देशभर की 30 से अधिक टीमों ने लिया नमो क्रिकेट लीग में हिस्सा

मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं हिंदूवादी संगठनों ने रामनगर कोतवाली पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वायरल वीडियो में साफ तौर पर घटना दिखाई दे रही है, इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  PMGSY के अंतर्गत निर्मित कोंता–ककरोड़–हरिश्ताल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा संकल्प अभियान की भावना के अनुरूप युवाओं को संस्कृति, पर्यटन और विकास की पहलों से जोड़ने का प्रयास

घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

karki
inder