शराब के नशे में टैक्सी दौड़ाना पड़ा महंगा, मल्लीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

शराब के नशे में टैक्सी दौड़ाना पड़ा महंगा, मल्लीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल, 27 फरवरी 2025 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए जनपद पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य नशे में वाहन चलाने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कड़ी कार्रवाई करना और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को किया सम्मानित एवं पुरस्कृत

प्रभारी निरीक्षक हेम चंद्र पंत के नेतृत्व में मल्लीताल पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान UK04TA 6879 अल्टो टैक्सी के चालक देवेंद्र सिंह मेहरा (निवासी सात नंबर, मल्लीताल) को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा। चालक के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया, साथ ही वाहन को सीज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत 02 सितंबर को जनपद नैनीताल के कक्षा 01 से 12 तक के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित - जिलाधिकारी*

इसके अतिरिक्त, 27 फरवरी 2025 को जनपद पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 116 वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान:
14 वाहन सीज किए गए
02 चालकों के DL निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई
₹45,000 का जुर्माना वसूला गया

यह भी पढ़ें 👉  नव-नियुक्त ARTO सुरेंद्र सिंह कपकोटी से टैक्स बार की शिष्टाचार भेंट, समस्याओं पर हुई बातचीत

जनपद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। नैनीताल पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा

📰 मीडिया सेल – नैनीताल पुलिस

karki
inder