आशा बहनों ने विगत 7 माह से रुके हुए मानदेय को प्रदेश सरकार द्वारा एकमुश्त 6 करोड़ रूपए जारी करने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पहुंचकर  किया उनका आभार व्यक्त ।

आशा बहनों ने विगत 7 माह से रुके हुए मानदेय को प्रदेश सरकार द्वारा एकमुश्त 6 करोड़ रूपए जारी करने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पहुंचकर  किया उनका आभार व्यक्त ।

 

किच्छा:- आशा बहनों ने विगत 7 माह से रुके हुए मानदेय को प्रदेश सरकार द्वारा एकमुश्त 6 करोड़ रूपए जारी करने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया।
बताते चलें कि आशा बहनों का विगत 7 माह से वेतन रुका हुआ था जिस संबंध में उन्होंने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला से वार्ता की थी इस संबंध में कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के प्रयासों से प्रदेश सरकार ने आशा बहनों के रुके हुए 7 माह का वेतन के भुगतान के लिए कुल 6 करोड़ों पर जारी किए। आशा बहनों ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का अंग वस्त्र भेंट कर आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें! वीकेंड पर बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

 

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि विगत दिनों आशा बहनों ने अवगत कराया था कि उनको मिलने वाला मानदेय विगत 7 महीनों से नहीं मिल रहा है, जिसका संज्ञान लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के साथ मानदेय जारी कराने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किया गया जिसके फलस्वरूप कल स्वास्थ्य विभाग ने आशा बहनों को वेतन भुगतान के लिए ₹6 करोड़ रूपए जारी किए। पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि गर्भवती बहनों की डिलीवरी से लेकर बच्चों के टीकाकरण का कार्य करने वाली आशा बहने सीमित मानदेय पर कार्य करती हैं जिससे अपने परिवार का भरण पोषण करती हैं

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस कार्यालय रामनगर में नारायण दत्त तिवारी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, विकास में योगदान को किया याद

 

 

 आशा बहनों ने मुलाकात कर बताया था कि विद्यालयों में नया नया शिक्षा सत्र चालू हो गया है, बच्चों के प्रवेश, फीस आदि का जिम्मा उनके ऊपर है वेतन न मिलने से बच्चों की शिक्षा पर प्रभाव पड़ सकता है जिसका संज्ञान लेकर कैबिनेट मंत्री भाई राय सौरभ बहुगुणा के साथ शासन स्तर पर प्रयास किया गया और आशा बहनों का वेतन दिलाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास हुआ और शासन ने 6करोड़ रूपए आशा बहनो का मानदेय जारी किया। कहा कि प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास का लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है जिसका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है। पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री के रूप में 2 वर्षों के कार्यकाल में लव जिहाद कानून, महिलाओं के लिए आरक्षण, नकल विरोधी कानून एवं धर्मांतरण कानून बनाकर ऐतिहासिक कार्य किया है।

यह भी पढ़ें 👉  1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 15 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अवसर

 

 

 

जो समाज के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। आभार व्यक्त करने बालों में सिमरन कौर जसविंदर कौर, सुदेश, धनवंतरी, सोनिया, रेखा सक्सेना, पुष्पा भंडारी, पुष्पा शर्मा, शबाना बेगम, राजकुमारी, प्रीति समेत दर्जनों आशा बहन, नगर अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, पूरन भट, धर्मराज जायसवाल, धर्मराज जायसवाल, सुरेंद्र चौधरी, राजेश कोली, चंदन जयसवाल उपस्थित थे।

karki
inder