शराब दुकान पर चला प्रशासन का डंडा, उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

शराब दुकान पर चला प्रशासन का डंडा, उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी, 22 मई:
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों एवं जिलाधिकारी नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में चोरगलिया क्षेत्र में हाल ही में स्थापित देशी मदिरा विक्रय केंद्र को आज तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया। साथ ही दुकान का अनुज्ञापन निरस्त कर संचालन पूर्णतः रोक दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मन की बात’ में नशामुक्त भारत का संदेश, सीएम धामी बोले- युवा निभाएं सक्रिय भूमिका।

उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह एवं आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक का परीक्षण किया गया और शेष मदिरा स्टॉक को सुरक्षित रूप से हटाने एवं नियमानुसार स्थानांतरित करने के निर्देश आबकारी विभाग को दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने ‘Uttarakhand at 25: A Himalayan State with Infinite Possibilities’ पुस्तक का किया विमोचन

प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए एवं राज्य की आबकारी नीति के अनुरूप की गई है। क्षेत्रीय जनता द्वारा लंबे समय से इस दुकान के विरोध में आवाज उठाई जा रही थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए शासन-प्रशासन ने त्वरित निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र का दौरा और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरक्षण,उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना प्रभावितो को बाटी खाद्य सामग्री*

इस कार्रवाई से स्थानीय जनता ने संतोष व्यक्त किया है और प्रशासन के प्रति आभार जताया है।

karki
inder