सड़क पर स्टंटबाज़ी नहीं चलेगी – मल्लीताल पुलिस की सख्त कार्रवाई”

सड़क पर स्टंटबाज़ी नहीं चलेगी – मल्लीताल पुलिस की सख्त कार्रवाई”

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

*रोड पर स्टंट नहीं, सुरक्षा है ज़रूरी*

*स्टंट तुम्हारा स्टाइल हो सकता है… हमारे लिए अपराध है*

*मल्लीताल पुलिस ने 05 स्टंटबाजों को लिया हिरासत में वाहन सीज, DL निरस्तीकरण*

मे
दिनांक 16/06/25 को मल्लीताल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात चालक द्वारा *वाहन संख्या HR 43 E 6085* को अत्यंत *खतरनाक तरीके से सड़क पर चलाया जा रहा है*।

यह भी पढ़ें 👉  कच्ची शराब की खेप लेकर निकला था तस्कर, पुलिस ने 134 पाउच के साथ पकड़ा।

सूचना के आधार पर श्री हेमचंद पंत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल द्वारा मंगोली क्षेत्र में *तत्काल चैकिंग अभियान चलाया गया*, जिसमें उक्त वाहन को *अमन पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी रेवाड़ी, हरियाणा* द्वारा लापरवाहीपूर्वक व जानलेवा तरीके से चलाते हुए पाया गया। वाहन में सवार *चार अन्य युवक खिड़कियों से बाहर झुककर शोरगुल और हुल्लड़बाज़ी* कर रहे थे, जिससे सड़क पर अन्य राहगीरों और वाहनों की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था।

 

यह भी पढ़ें 👉  अहमद नदीम बने नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी, मिला अतिरिक्त चार्ज

पुलिस द्वारा मौके पर ही *वाहन को रोका गया एवं मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज* कर दिया गया। *चालक का ड्राइविंग लाइसेंस जब्त* कर लिया गया है तथा *लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।*

यह भी पढ़ें 👉  छात्र पाठ्यक्रम से आगे पढ़ें, आधुनिकता के साथ अपनी जड़ों से भी जुड़े रहें: मुख्य सचिव

*चैकिंग टीम*

1. उपनिरीक्षक विजय कुमार
2. कांस्टेबल मनीष कुमार

👉 *जनसामान्य से अपील है कि सड़क पर स्टंट व लापरवाह ड्राइविंग से बचें, ऐसा करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि आपके एवं दूसरों के जीवन के लिए भी घातक हो सकता है।*

karki
inder