हरेला पर हर थाने में हरियाली, नैनीताल पुलिस का अभिनव प्रयास।

हरेला पर हर थाने में हरियाली, नैनीताल पुलिस का अभिनव प्रयास

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, 16 जुलाई 2025।
हरेला पर्व के पावन अवसर पर नैनीताल पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए जिलेभर के थानों, शाखाओं और इकाइयों में वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत कुल 369 पौधे “एक पेड़ मां के नाम” थीम पर लगाए गए।

अभियान को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। इस अवसर पर एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र एवं एसपी सिटी  प्रकाश चंद्र ने थाना काठगोदाम में पहुंचकर अधीनस्थ पुलिस बल के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया।

यह भी पढ़ें 👉  खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ

पुलिस कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण में व्यक्तिगत योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। सभी ने संकल्प लिया कि वे देवभूमि की धरोहर – वनों और वनस्पतियों की रक्षा हेतु अपने कर्तव्यों से आगे बढ़कर भी कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री’

काठगोदाम कार्यक्रम में सीओ सिटी नितिन लोहनी, प्रतिसार निरीक्षक  हरकेश सिंह, थानाध्यक्ष पंकज जोशी सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

इस मौके पर जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालय, पुलिस लाइन्स, थानों व अन्य इकाइयों में भी वृक्षारोपण कर हरेला पर्व की थीम को जीवन में उतारने का संदेश दिया गया।

karki
inder