सार्वजनिक स्थलों पर लगे छात्र संघ चुनाव के पोस्टर हटाए, पुलिस-नगर निगम ने चलाया अभियान

सार्वजनिक स्थलों पर लगे छात्र संघ चुनाव के पोस्टर हटाए, पुलिस-नगर निगम ने चलाया अभियान

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से लगाए गए छात्र संघ चुनाव पोस्टर हटाए

डॉ मंजूनाथ टीसी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में शहर में सार्वजनिक स्थलों पर बिना अनुमति लगाए गए पोस्टर, बैनर एवं प्रचार सामग्री के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र पाठ्यक्रम से आगे पढ़ें, आधुनिकता के साथ अपनी जड़ों से भी जुड़े रहें: मुख्य सचिव

इसी क्रम में आज दिनांक 12-09-2026 को श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं मार्गों का निरीक्षण करते हुए अवैध रूप से लगाए गए छात्र संघ चुनाव संबंधी पोस्टरों एवं प्रचार सामग्री को हटाया गया।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

 

संयुक्त टीम द्वारा सार्वजनिक संपत्तियों एवं विद्युत पोल/दीवारों आदि पर बिना अनुमति लगाए गए पोस्टरों को हटाते हुए संबंधित स्थानों को साफ कराया गया। साथ ही छात्र संघ चुनाव के प्रत्याशियों एवं समर्थकों को बिना अनुमति सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर, बैनर एवं अन्य प्रचार सामग्री न लगाने की हिदायत दी गई।

 

 

 

 

पुलिस एवं नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि शहर की सार्वजनिक संपत्तियों को पोस्टर एवं प्रचार सामग्री से विरूपित करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की भव्य एग्जीबिशन का किया अवलोकन,

 

 

 

 

नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन से अपील है कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से पोस्टर/बैनर न लगाएं तथा शहर की स्वच्छता एवं सुंदरता बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

karki
inder