मेगा प्रोजेक्ट्स की समीक्षा में मुख्य सचिव के सख्त निर्देश, तय समय सीमा में पूरा हो निर्माण कार्य

Spread the love

मेगा प्रोजेक्ट्स की समीक्षा में मुख्य सचिव के सख्त निर्देश, तय समय सीमा में पूरा हो निर्माण कार्य

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

देहरादून। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश के मेगा प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए सभी बड़े निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मासिक एवं त्रैमासिक लक्ष्य तय कर परियोजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

 

 

 

 

मुख्य सचिव ने ऊर्जा विभाग के अंतर्गत उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम, पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन एवं यूपीसीएल के बड़े प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लॉस रिडक्शन वर्क्स के वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्य निर्धारित कर लगातार मॉनिटरिंग करने तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही वाइब्रेंट विलेज के विद्युतीकरण कार्यों के लिए भी मासिक लक्ष्य तय करने को कहा।
उन्होंने प्रदेश में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों को शीघ्र संचालित करने पर विशेष जोर दिया। रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों का निर्माण जल्द पूरा कर कक्षाएं शुरू करने तथा हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
शारदा घाट कार्य में देरी पर जताई नाराजगी
मुख्य सचिव ने शारदा घाट के कार्य में हो रही देरी पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था यूपीडीसीसी को मजबूत किए जाने की आवश्यकता बताई। वहीं ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के कार्य को कुंभ-2027 की तैयारियों के मद्देनजर तेजी से शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2026 तक विभाग जितना कार्य पूरा कर सकता है, उसी के अनुरूप कार्य प्रारंभ किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

 

 

 

 

 

इसके अलावा महिला एवं बाल कल्याण विभाग के तहत निर्माणाधीन कामकाजी महिला छात्रावासों के संचालन के लिए प्रभावी मैकेनिज्म तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में प्रमुख सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम, विशेष प्रमुख सचिव श्री अमित कुमार सिन्हा, सचिव श्री नितेश कुमार झा, श्री दिलीप जावलकर, श्री चंद्रेश कुमार यादव, श्री सी. रविशंकर एवं श्री विनोद कुमार सुमन सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  स्थानीय उत्पादों की खरीद को जन आंदोलन बनाने का मुख्यमंत्री ने किया आह्वान